{"_id":"1a7261c8a428ff3d02c86c958300130a","slug":"now-online-registry-in-tehsils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों में अब ऑनलाइन रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों में अब ऑनलाइन रजिस्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्री कार्यालयों में फर्र्जीवाड़े पर विराम लगाने के लिए अब आफलाइन बैनामा की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। अब ये काम ऑनलाइन किया जाएगा। जिले की चार तहसीलों में एक जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सदर तहसील में पहले से ही यह व्यवस्था लागू है। निबंधक कार्यालयों में बैमाने में अब खेल नहीं हो पाएगा। जिले के पांचों रजिस्ट्री कार्यालयों को ऑनलाइन करने के लिए कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। जिले की पांच तहसीलों के सदर निबंधक कार्यालय में पहले से ही यह व्यवस्था लागू है।
मगर कुंडा, लालगंज, पट्टी और रानीगंज निबंधक कार्यालयों में अभी आफलाइन व्यवस्था ही चल रही है। अब एआईजी स्टांप एसके त्रिपाठी का प्रयास रंग लाया है। उनकी मांग पर शासन ने चारों तहसीलों में कंप्यूटर लगवाने के लिए 25 लाख रुपये मंजूर किए हैं। एआईजी स्टांप एसके त्रिपाठी ने बताया कि चारों तहसीलों में कंप्यूटर लगाने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। बीस जून तक टेस्टिंग होने के बाद एक जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्री होने से फर्जीवाडे़ की आशंका खत्म हो जाएगी। जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों की कंप्यूटर में फोटो ली जाएगी। इसके साथ ही पांचों उगलियों के निशान लगाने होंगे। उन्होंने बताया कि बैनामा लिखाने वाले व्यक्ति को स्टांप भी खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। वह जमीन की मालियत के मुताबित बैंक में रुपये जमा कर सकते हैं।