फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now one click get hospital details

सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगा अस्पतालों का पूरा ब्यौरा

Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
now one click get hospital details
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
जिले में संचालित हो रहे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंहोम में मिलने वाली सुविधाओं, बीमारियों के इलाज में आने वाले खर्च आदि के बारे में जानकारी के लिए अब लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। डॉक्टरों के बैठने का समय, उनकी फीस, विशेषज्ञ चिकित्सक आदि के बारे में उन्हें बस एक क्लिक पर ही सारी जानकारी मिल जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए एक वेबसाइट तैयार करने में जुटा है। जल्द ही सबकुछ ऑनलाइन हो जाएगा।  
विज्ञापन


कौन चिकित्सक कहां कब से कब बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं, प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिकों में क्या सुविधा है, कौन अनुभवी चिकित्सक हैं, ऐसी तमाम जानकारी के लिए अब मरीजों और तीमारदारों को दौड़भाग नहीं करनी होगी। बस एक क्लिक करते ही उन्हें ये सारी जानकारी मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट अस्पताल व खुद के क्लीनिक में बैठने वालों डॉक्टरों का ब्यौरा आनलाइन करने जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एक वेबसाइट तैयार कर रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की सारी सुविधाओं को आनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग इस व्यवस्था से उन डाक्टरों पर भी शिकंजा कसने जा रहा है कि जिनकी तैनाती तो सरकारी अस्पताल में है, लेकिन वह प्राइवेट अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों पर बैठकर मरीज देख रहे हैं। या खुद का नर्सिंगहोम चला रहे हैं। सबकुछ ऑनलाइन होने के बाद ऐसे चिकित्सकों और उनके अस्पतालों के बारे में सारी सूचना सार्वजनिक हो जाएगी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग डाक्टरों और अस्पतालों से संबंधित सारी सूचनाएं आनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए वेबसाइट तैयार की जा रही है। इससे लोगों को सहूलियत हो जाएगी। सरकारी अस्पतालों में तैनात डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर भी लगाम लगाने में आसानी होगी।
यूके पांडेय मुख्य चिकित्साधिकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed