फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now officer investigate car

अब कार खरीदने वालों का तलब होगा ब्यौरा

Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
now officer investigate car
न्‍यूूज

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद चार पहिया वाहन खरीदकर कालाधन खपाने वाले भी आयकर के रडार पर है। खासकर ऐसे लोगों को विशेष तौर से चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने दो लाख रुपये से अधिक नकदी भुगतान कर वाहन खरीदे हैं। अगर जिले के बाहर से कहीं भी खरीद हुई है, तो रसीद में दर्ज पते के आधार पर ऐसे लोगों की खोज की जाएगी।

8 नवंबर की रात नोटबंदी के बाद कालाधन को ठिकाने लगाने के लिए आनन-फानन में चार पहिया वाहन खरीदकर भी बचने वाले नहीं हैं। जिले में ही नहीं इलाहाबाद और लखनऊ में लग्जरी कार खरीदने वालों की सूची आयकर विभाग ने तलब की है। खासकर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने दो लाख रुपये या इससे अधिक का नकद भुगतान करके वाहन खरीदे हैं। इन वाहनों में टेंपो, ऑटो, ट्रैक्टर, कार, बोलेरो, स्कार्पियो, सफारी गाड़ियां शामिल हैं। आयकर विभाग ने ऑटोमोबाइल्स शोरूमों को पत्र लिखकर ऐसे लोगों की सूची तलब की है। हालांकि अभी भी कालाधन को सफेद करने के  लिए चार पहिया वाहनों की खरीद हो रही है। वैसे तो ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधकों ने नोटिस चस्पा कर पुराने नोट नहीं चलने का दावा किया है, मगर पीछे के दरवाजे से कालाधन को सफेद करके मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि नोटबंदी के बाद सबसे अधिक बिक्री कार की हुई है। जिले के शोरूम से अब तक 38 गाड़ियां बिक चुकी हैं। बताते हैं कि अधिकांश लोगों ने सावधानी बरतने के लिए इलाहाबाद, सुल्तानपुर और लखनऊ से भी गाड़ियां खरीदी हैं। निकट के जिलों से गाड़ियां खरीदने वाले लोग सिर्फ आयकर के झंझट से बचने के लिए यह सावधानी बरती है। जिला आयकर अधिकारी राजेश मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed