{"_id":"5e6d2c958ebc3ea7c57ba39a","slug":"now-lepord-came-in-laxmanpur-pratapgarh-news-ald2709845175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लक्ष्मणपुर में भी आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशेरगंज के चमरूपुर शुक्लान में तेंदुए के हमले में घायल गाय का बछड़ा।
- फोटो : PRATAPGARH
Link Copied
बाघराय के बाद अब लक्ष्मणपुर इलाके में भी तेंदुआ पहुंच गया है। चमरूपुर शुक्लान गांव में शुक्र्रवार रात दो बछियों को उसने अपना शिकार बनाया। भोर में लोगों ने घर के बाहर तेंदुए के पैरों के निशान व मरे पडे़ जानवरों को देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। गांव पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए के पैरों के निशान की जांच कर लौट गई। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
बाघराय में पखवारे भर से तेंदुए की दशहत से लोग परेशान हैं। लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम वहां पिंजरा व जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इधर, शनिवार को तेंदुए ने लक्ष्मणपुर ब्लाक में दस्तक दे दी। लक्ष्मणपुर ब्लाक के चमरूपुर शुक्लान में तेंदुए ने दो बछियों को अपना शिकार बनाया। तेंदुए के हमले से दोनों की मौत हो गई। गांव निवासी ओमप्रकाश शुक्ल ने गोशाला में मृत बछियों को देखा तो उसके होश उड़ गए। मृत बछियों के शरीर पर पंजे के निशान थे। जानकारी होने पर गोशाला पर ग्रामीणों भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम पंजे के निशान लेकर लौट गई।
मशेरगंज के चमरूपुर शुक्लान में तेंदुए के पैर के निशान।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।