{"_id":"5fac3de28ebc3e9baf5cf156","slug":"now-dengue-became-panademic-in-city-after-covid-pratapgarh-news-ald2913574176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बाद अब डेंगू का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बाद अब डेंगू का प्रकोप
विज्ञापन
now dengue became panademic in city after covid
प्रतापगढ़। कोरोना के बाद अब डेंगू के प्रकोप से लोग घबराए हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसर चुप्पी साधे बैठे हैं। डेंगू के मरीजों को अलग किसी वार्ड में भर्ती कर इलाज करने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि शासन ने डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार करने के लिए आदेेश दिया है।
इन दिनों जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पखवारे भर के अंदर जिले में पांच लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। इन संक्रमितों का इलाज प्रयागराज या लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिले में डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है।
जिला अस्पताल में दस तो सीएचसी में बनना था पांच बेड का वार्ड
प्रदेश सरकार ने सीएमओ को आदेश दिया था कि जिला अस्पताल में दस तो सीएचसी में पांच और पीएचसी में एक-एक बेड का अतिरिक्त डेंगू वार्ड तैयार किया जाए। इतना ही नहीं सभी वार्ड के बेडों पर मच्छरदानी लगाई जाए। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर लापरवाह बने हुए हैं। डेंगू संक्रमित मरीज अपनी जांच और इलाज प्रयागराज के एसआरएन या फिर लखनऊ के केजीएमसी में करवा रहे हैं। जांच में पुष्टी होने के बाद सीएमओ केे इसकी जानकारी होती है।
विज्ञापन
अब तक मिले दस मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में दस लोगों के डेंगू संक्रमित होने की जानकारी मिली है। मरीजों के घरों के आसपास दवा का छिड़काव कराया गया है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक दस लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इन मरीजों की जांच लखनऊ और प्रयागराज में हुई है। -डॉक्टर एके श्रीवास्ताव, सीएमओ।