फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice to Aatreya Academy which is playing with the lives of students

Pratapgarh News: विद्यार्थियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले आत्रेय एकेडमी को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to Aatreya Academy which is playing with the lives of students
विद्यार्थियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने पर बीएसए ने आत्रेय एकेडमी को नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मंगलवार को आत्रेय एकेडमी के करीब छह विद्यार्थी और दो शिक्षिकाएं विद्यालय की निजी बोलेरो से छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकली। चर्चा है कि शहर के रामलीला मैदान के समीप रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के बावजूद बोलेरो चालक नशे की हालत में वाहन को पानी में लेकर जाने लगा। मगर, अंडरपास के बीच में वाहन अचानक बंद हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण आसपास के नाले का पानी अंडरपास में भरने लगा। इस बीच बोलेरो पूरी तरह से पानी में डूबने लगी। वाहन पर सवार स्कूली बच्चे और शिक्षिकाएं जान जोखिम में देख चीखने चिल्लाने लगी। उनकी चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, लेकिन बोलेरो पानी में पूरी तरह से डूब गई। उसका छत ही पानी के बाहर दिख रहा था। सूचना पर स्कूल प्रबंधन ने जेसीबी भेजकर बोलेरो को बाहर निकाला। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर सख्त कार्रवाई विद्यालय के खिलाफ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed