फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice of dismissal of 78 accountants on strike despite ban

रोक के बावजूद हड़ताल करने पर 78 लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस

Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Notice of dismissal of 78 accountants on strike despite ban
सर तहसील में मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
अवैध घोषित होने के बाद भी लेखपालों की हड़ताल जारी रहने पर अफसरों ने सख्त रवैया अपनाया है। गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी ने 78 लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया। इधर लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वह कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील में लेखपाल संघ के धरना-प्रदर्शन में जिलेभर के लेखपालों ने प्रतिभाग करके नारेबाजी की। लेखपालों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष श्रीपाल यादव ने कहा कि जिला प्रशासन कार्रवाई करके हमारी आवाज दबाना चाहता है। मगर हम लोग डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की रीढ़ लेखपाल होते हैं, इसलिए बगैर लेखपालों के सहयोग के एक कदम भी चलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

इधर सीआरओ श्रीराम यादव ने बताया कि शासन ने लेखपालों की हड़ताल को अवैध करार दिया है। गुरुवार को 78 लेखपालों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इधर धरना प्रदशरन में राजेश पांडेय, रामचंद्र पांडेय, बृजेश मिश्र, दूधनाथ गौतम, अभिषेक मिश्र, सभाजीत यादव, शिव शंकर, आसाराम, राजेश कनौजिया, विकास यादव, विनोद पांडेय, अरुण सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed