{"_id":"5d2632478ebc3e6cb370c816","slug":"not-sarva-shiksha-abhiyan-call-the-comprehensive-education-campaign-pratapgarh-news-ald249077642","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वशिक्षा अभियान नहीं, समग्र शिक्षा अभियान कहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वशिक्षा अभियान नहीं, समग्र शिक्षा अभियान कहिए
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में मानदेय पर होने वाली नियुक्तियों पर लगी रोक
कक्षा एक से बारह तक के बच्चों के लिए अब चलेगी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में चलने वाली सर्व शिक्षा अभियान योजना के स्थान पर अब समग्र शिक्षा अभियान योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के लागू होते ही विभाग में मानदेय पर होने वाली नियुक्तियों पर रोक लग गई है। अभी तक कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए योजनाएं आती थीं, मगर अब कक्षा बारह तक के छात्र-छात्राओं को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को नया स्वरूप देने वाले सर्व शिक्षा अभियान को अपडेट करते हुए समग्र शिक्षा अभियान के नाम से लागू किया गया है। एक जुलाई से प्रभावी हुई योजना का अभी तक सिर्फ नाम बदला है। विभागीय जानकारों का मानना है कि काम बदलने के लिए तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में लगभग 16 वर्षों से लागू सर्व शिक्षा अभियान में सिर्फ कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए ही योजनाएं आती थीं, मगर समग्र शिक्षा अभियान का दायरा बढ़ाकर कक्षा 12 तक के बच्चों को शामिल किया गया है। इस योजना में अब सिर्फ प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पानी, शौचालय, मरम्मत पर ध्यान केंद्रित नहीं रहेगा, बल्कि इंटर कॉलेजों को भी सुख-सुविधाओं से लैस किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान योजना लागू होने से एक नुकसान अवश्य हुआ है कि अब मानदेय पर नियुक्तियां नहीं होंगी। जो भी नियुक्तियां होगी, वह सेवाप्रदाता के माध्यम से होंगी। इससे विभाग की जवाबदेही कम जाएगी। शासन की इस पहल से जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त कालेजों के दिन बहुरने के आसार जगे हैं।
लकदक हुए स्कूल, नए भवन पर लग चुकी है रोक
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को पहले ही लकदक किया जा चुका है। बच्चों के अनुपात में स्कूल भवन और अतिरिक्त कक्षों का पर्याप्त निर्माण होने से निर्माण पर पूरी तरह रोक लग चुकी है। इसलिए अब इंटर कालेजों का चयन किया जा रहा है और सभी योजनाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान योजना के स्थान पर समग्र शिक्षा अभियान लागू की गई है। इस योजना के तहत कक्षा एक से बारह तक के बच्चों के लिए योजनाएं लागू की जाएंगी। अभी सिर्फ सूचनाएं मांगी जा रही हैं, कार्ययोजना तैयार करके इंटर कालेजों का चयन किया जाएगा।
अशोक कुमार सिंह, बीएसए