{"_id":"61f44399d05001386573255d","slug":"nomination-will-be-done-in-opium-kothi-the-work-of-the-court-will-not-be-affected-pratapgarh-news-ald3259092100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम कोठी में होगा नामांकन, कचहरी का कामकाज नहीं होगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम कोठी में होगा नामांकन, कचहरी का कामकाज नहीं होगा प्रभावित
विज्ञापन
फीम कोठी में विधानसभा चुनाव नामांकन स्थल बैरीकेडिंट के लिए पहुंचा सामान। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
शहर को जाम से बचाने के लिए विधानसभा चुनाव में नामांकन अफीम कोठी में होगा। एक फरवरी से होने वाले नामांकन के लिए कक्षों का निर्धारण भी कर लिया गया है। जिला प्रशासन की इस पहल से कचहरी के कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। अफीम कोठी में ही प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की जांच, वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए इस वर्ष नामांकन स्थल बदल दिया गया है। अभी तक कचहरी में नामांकन होता था। मगर शहर में लगने वाले जाम से बचने के लिए इस वर्ष अफीम कोठी को नामांकन स्थल बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के नामांकन के लिए अफीम कोठी में विधानसभा क्षेत्र 244-रामपुरखास के लिए कक्ष संख्या-01, 245-बाबागंज (आरक्षित) के लिए कक्ष संख्या-02, 246-कुंडा का नामांकन कक्ष संख्या-03, 247-विश्वनाथगंज का नामांकन कक्ष संख्या-04, 248-प्रतापगढ़ सदर के प्रत्याशी कक्ष संख्या-05, 249-पट्टी के लिए कक्ष संख्या-06 तथा 245 रानीगंज के प्रत्याशी कक्ष संख्या-07 में नामांकन पत्रों की प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक चिह्न प्राप्त करेंगे। शुक्रवार को प्रभारी अधिकारी राम नारायण ने अफीम कोठी पहुंचकर नामांकन स्थल पर तैयारियों की जानकारी ली और बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया।