फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No trace of father missing from home, mother goes to her parents' home

Pratapgarh News: घर से लापता पिता का नहीं लगा सुराग, मां गई मायके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
No trace of father missing from home, mother goes to her parents' home
अंतू के चौबेपुर में सात वर्षीय मासूम बालक की हत्या में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे। घटना के बाद घर से फरार पिता को खोजने में पुलिस नाकाम है। वहीं बालक की मां अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

चौबेपुर निवासी बाबूलाल वर्मा रविवार को पड़ोसी उल्ले की बेटी मनचला की शादी में अपने भाई उमेश व दो बेटों के साथ गया था। रात करीब आठ बजे उसका सात वर्षीय बेटा अंश गायब हो गया। सोमवार की सुबह उसका शव सरसों के खेत में मिला था। बच्चे का अंतिम संस्कार होने के बाद आधी रात को बाबूलाल फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को मासूम बालक की हत्या के पीछे परिवार के लोगों पर ही शक है। 40 घंटे से बाबूलाल की तलाश में पुलिस रिश्तेदारी समेत अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक अंश की मां पूनम भी बड़े बेटे को बाबा के पास छोड़कर अपने मायके चली गई। सीओ प्रशांत राज का कहना है कि घटना का खुलासा करने में पुलिस टीम लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed