{"_id":"5d7e88328ebc3e0147579373","slug":"no-temporary-connection-will-be-required-to-decorate-the-pandal-pratapgarh-news-ald2549734118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटियामारी नहीं, पंडाल सजाने के लिए लेना होगा अस्थायी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटियामारी नहीं, पंडाल सजाने के लिए लेना होगा अस्थायी कनेक्शन
विज्ञापन
electric meter
दुर्गापूजा पंडाल सजाने के लिए कटियामारी इस बार नहीं चलेगी। समितियों को पंडाल सजाने के लिए विद्युत विभाग से अस्थायी कनेक्शन लेना पड़ेगा। पंडाल की अनुरूप समय रहते ही मुकम्मल व्यवस्था कर लोड का संतुलन बनाया जा सके। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
शहर में नवदुर्गा पूजा की धूम रहती है। पौराणिक देवी स्थल मां बेल्हादेवी पर दर्शन पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा शहर में जगह- जगह नवदुर्गा पूजा के पंडाल सजाए जाते हैं। शहर का कोई भी मुहल्ला ऐसा नहीं रहता है जहां पंडाल न सजते हों। छोटे-बड़े मिलाकर कुल 30 से अधिक पंडाल सजते हैं। पंडालों को सजाने के लिए समितियों द्वारा खूब लाइटिंग की जाती है। आमतौर पर पंडालों की सजावट कटियामारी करके की जाती है।
धार्मिक कार्यक्रम के नाते विभाग की ओर से भी ढिलाई रहती है। मगर इससे लोड बढ़ जाता है, जिससे आपूत व्यवस्था प्रभावित होती है। पंडालों की संख्या की सही जानकारी न होने से विभाग भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर पाता है। जिससे पर्व के दौरान लोकल फाल्ट की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे लोगों को विद्युत कटौती से भी दो-चार होना पड़ता है। विद्युत विभाग इस बार समितियों को अस्थायी कनेक्शन देने की तैयारी में है। ताकि कटियामारी के चलते समस्या न हो।
विज्ञापन
इसके लिए विद्युत विभाग की टीमें समितियों से संपर्क कर उन्हें अस्थायी कनेक्शन देंगी। लाइटिंग व्यवस्था की जानकारी भी लेगी। इसके बाद पंडालों में होने वाली बिजली खपत के अनुरूप विभाग द्वारा मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी।
ताकि पर्व के दौरान लोकल फाल्ट व बड़ी खामी के चलते आपूर्ति व्यवस्था न प्रभावित हो। एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि अस्थायी कनेक्शन देने की योजना बनाई जा रही है। इससे पर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुचारू रहेगी।