फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No relief from humidity even after drizzling rain

Pratapgarh News: रिमझिम बारिश के बाद भी उमस से नहीं मिली निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
No relief from humidity even after drizzling rain
जिले में लगातार तीसरे दिन भी मानसून मेहरबान रहा। दो बार रिमझिम बारिश हुई, लेकिन उमस से निजात फिर भी नहीं मिली। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को पहले एक बार दोपहर में और इसके बाद शाम तो बारिश हुई। फिर भी पारे में बहुत अधिक गिरावट नहीं आई। बल्कि, पारा चढ़ने के प्रयास ही करता रहा। अधिकतम पारा 33.8 पर पहुंच गया तो न्यूनतम भी 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। चमनगंज निवासी इकरार अहमद ने कहा कि रात में थोड़ा राहत रहती है। अन्यथा, दिन भर उमस पसीना छुड़ाती है। पंखे से काम ही नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

चंद मिनट के लिए भी कूलर बंद हो जाए तो पसीना टपकने लगता है। वहीं नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 13 के झोगरिया का पुरवा में मामूली बारिश के कारण ही गलियां पानी से लबालब हो गईं। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। युवाओं ने बाल्टी से पानी बाहर निकाला। अन्यथा, पानी घरों में घुस जाता। सभासद जितेंद्र साहू ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण ऐसी दिक्कतें हमेशा आती हैं। कई बार मुद्दा उठाया गया, लेकिन जलनिकासी का इंतजाम नहीं हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन बारिश के आसार है। शुरुआत के दो दिन मामूली बूंदाबांदी हो सकती है तो इसके बाद झमाझम बरसात का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन के लिए खोदे गए गड्ढों में जलभराव से बढ़ी मुसीबत
कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र में कौशाम्बी-प्रयागराज मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। इसके लिए पीडब्लयूडी ने सड़क के दोनों ओर गड्ढे खोदवा रखे हैं। अब बारिश के मौसम में यह गड्ढे पानी से भर गए हैं। सबसे बड़ी समस्या बारा में है। अर्जुन प्रसाद, राजेश कुमार, विनोद कुमार, हरिश्चंद्र गुप्ता, मुलायम यादव आदि ने बताया कि जलभराव ने आवागमन दुश्वार कर दिया है। घरों से निकलना दूभर है और व्यापार भी चौपट हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को होती है। स्कूल के लिए तैयार होकर घर निकलते हैं। पानी को पार करने के चक्कर में कई बार गिर जाते हैं। इससे ड्रेस खराब हो जाती है।

नाली बंद किए जाने से हो रहा जलभराव



नगर पंचायत चरवा के रायभान का पूरा निवासी पंकज पांडेय ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक दबंग ने 20 मार्च 2024 को उसके घर की नाली बंद कर दी है। जलभराव होने से उसका कच्चा मकान ढह सकता है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed