{"_id":"6286a607ccf8d5307367e232","slug":"no-relief-from-heat-heat-scorched-amidst-43-degree-temperature-pratapgarh-news-ald3333871199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत नहीं, 43 डिग्री सेल्सिएस पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत नहीं, 43 डिग्री सेल्सिएस पहुंचा तापमान
विज्ञापन
No relief from heat, heat scorched amidst 43 degree temperature
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछुवा हवाएं बृहस्पतिवार को दिनभर रफ्तार भरती रहीं। तल्ख धूप व पछुवा हवाओं के चलते तापमान बढ़ गया। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 43.0 व न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से शहर से गांव तक हाहाकार मचा रहा।
बृहस्पतिवार को भोर में पुरवा हवाओं को पछाड़कर पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गईं। दिनभर पश्चिमी हवाओं का दबदबा रहा। इससे आसमान में डेरा जमाए बादल छट गए। सुबह से ही सूर्य की किरणें चुभने लगीं। धूप का असर इतना तेज था कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे थे। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हर कोई पसीने से तरबतर दिखा। पंखे व कूलर की हवा से भी राहत नहीं थी।
शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, राजापाल टंकी, अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, सदर बाजार स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही मगर, गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। शाम को भी उमसभरी गर्मी का असर बरकरार रहा। गर्मी से शहर से गांव तक लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। वातावरण में पश्चिमी हवाओं की मजबूत पैठ की वजह से गर्मी का कहर शुरू हो गया है। अभी गर्मी और बढ़ेगी।