फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No one is depressed, everyone is growing: endurance

कोई नहीं उदास, सबका हो रहा विकास: धीरज

Fri, 25 Jan 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
No one is depressed, everyone is growing: endurance
विशेष कैंप - फोटो : अमर उजाला, प्रतापगढ़
 रानीगंज सभागार में गुरुवार को वृद्धा, दिव्यांग व निराश्रित पेंशन स्वीकृति के लिए विशेष कैं प का आयोजन हुआ। जिसमें शिवगढ़ व गौरा ब्लाक के लोगों ने पेंशन के लिए निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।  
विज्ञापन


कैंप का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज की अवधारणा पर कार्य करते हुए शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती। भाजपा की सरकार में शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को समान रूप मिल रहा है।
विज्ञापन


केंद्र एवं प्रदेश की सरकार स्वयं जनता के द्वार पर खड़ी है। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिला रही है। मोदी सरकार व योगी सरकार मेें सबका विकास हो रहा है। सरकार अपने सभी एजेंडे पर खरी उतरी है। एसडीएम रानीगंज राहुल यादव ने कहा कि सरकार हर हाल में गरीब एवं असहाय लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए संकल्पित है। हर हाल में जन कल्याण की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। कोई भी वंचित नही रहने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गौरा से 425, शिवगढ़ से 44 तथा बेलखरनाथ से कुल 34 आवेदन आए। इस अवसर पर प्रतिनिधि नीरज ओझा, तहसीलदार रानीगंज मनीष कुमार, बीडीओ गौरा सर्वेंद्र सिंह, बीडीओ शिवगढ़ भूपेंद्र तिवारी, जेपी मौर्य, मो. मुस्तफा, देवेश प्रताप सिंह, विनोद शुक्ला, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed