फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no of courts in increses in district

न्यायालयों की संख्या बढ़ी, जल्द मिलेगा न्याय

Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
no of courts in increses in district
प्रतापगढ़। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि पीड़ितों को आसानी से न्याय मुहैया कराने के लिए न्यायालयों की संख्या में वृद्धि की गई है। इससे लोगों को जल्दी न्याय मिलने के साथ ही मुकदमों की संख्या में भी कमी आएगी। उन्होंने कचहरी में अधिवक्ता भवन के लिए पांच करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सूबे में 25 एससीएसटी कोर्ट का निर्माण किया गया। 110 परिवार न्यायालय, प्रत्येक जिले में स्थायी लोक अदालत और एमबी एक्ट का गठन किया गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं पर दर्ज राजनैतिक मुकदमों को वापस लेने और वकीलों के चेंबर निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र और महामंत्री जेपी मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी देवनारायण शुक्ल ने नवगठित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष लीलाधर दूबे और संचालन आचार्य ओमप्रकाश मिश्र ने किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला जज नंदलाल, डीएम मार्कण्डेय शाही, विधायक धीरज ओझा, राजकुमार पाल, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, शिवप्रकाश सेनानी, रत्ना सिंह, केएन ओझा, उमाशंकर यादव, हरिप्रताप सिंह, सिंधुजा मिश्र, हरिओम मिश्र, गणेशशंकर मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने पार्किंग और चेंबर के लिए की थी वकालत
जिले के पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण और पार्किंग के लिए पांच करोड़ रुपये मुहैया कराने की वकालत पहले ही की थी। हालांकि अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में 50 लाख रुपये ही मांगा। मगर कानून मंत्री ने पूछा कि कितने अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं तो जवाब आया कि संख्या चार हजार है। इस पर उन्होंने पांच करोड़ देने की घोषणा की।

अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन
आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि मध्य प्रदेश सरकार की भांति यूपी सरकार आगामी विधानसभा सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम कानून पारित कराए। जिससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed