फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nine special buses will run for Delhi, Kanpur and Lucknow before Diwali

दीवाली से पहले दिल्ली, कानपुर व लखनऊ को दौड़ेगी रोडवेज की 9 स्पेशल बस

Mon, 03 Oct 2022 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:44 AM IST
सार

दिवाली से पहले प्रतापगढ़ से दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए नौ स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने के लिए डिपो के अधिकारियों ने क्षेत्रीय निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा है।इस कारण नौ स्पेशल बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Nine special buses will run for Delhi, Kanpur and Lucknow before Diwali

विस्तार

दिवाली से पहले प्रतापगढ़ से दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए नौ स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। त्योहारी सीजन में कमाई देख डिपो के अफसरों ने बसों के संचालन के लिए निगम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

लंबे रूटों पर नौ बसों के संचालन की तैयारी की गई है। इसके तहत दिल्ली के लिए दो, लखनऊ के लिए पांच और कानपुर के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। डिपो के अधिकारियों का मानना है कि इन रूटों पर अधिक ट्रेनें नहीं हैं। जिससे त्योहार पर मारामारी रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकांश लोग घर आने के लिए बसों का सहारा लेते हैं। इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने के लिए डिपो के अधिकारियों ने क्षेत्रीय निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटारा बसों की कराई गई मरम्मत
प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारियों ने कानपुर केंद्रीय कार्यशाला में दो दर्जन खटारा बसों को मरम्मत के लिए भेजा था। पुरानी बसों की मरम्मत तीन चरणों में कराई जा रही है। केंद्रीय कार्यशाला गईं एक दर्जन बसों को मरम्मत के बाद वापस भेजा गया है। इनमें पांच बसों को गोरखपुर व प्रयागराज रूट पर दौड़ाया जा रहा है।

त्योहारी सीजन में लंबे रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इस कारण नौ स्पेशल बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। डिपो की पुरानी बसों की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। पीके कटियार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed