फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nine pairs of trains passing through Pratapgarh will remain canceled

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ होकर गुजरने वाली नौ जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी

Tue, 29 Aug 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 29 Aug 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Nine pairs of trains passing through Pratapgarh will remain canceled
प्रतापगढ़ होकर गुजरने वाली नौ जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जंक्शन होकर लखनऊ और वाराणसी को जाने वाली 9 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इन ट्रेनोंं में शामिल तीन जोड़ी इंटरसिटी हैं तो यात्री अन्य ट्रेनों से दो दिल्ली, तीन मुंबई, देहरादून समेत अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं। बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक करा चुके हैं। ऐसे यात्रियों के साथ सितंबर व अक्तूबर माह में रेल यात्रा करने में परेशानी हो सकी है। ब्लॉक स्वीकृत करने के बाद नौ ट्रेनों का संचालन निरस्त करते हुए कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन कर दिया है।
-----

लोहता तक चलेगी लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी

लखनऊ-वाराणसी के बीच प्रतिदिन अप/डाउन में संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक वाराणसी के बजाय लोहता स्टेशन तक संचालित होगी। वाराणसी जाने वाले यात्रियों को लोहता से वाराणसी सड़क मार्ग से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


-----

निरस्त रहेगी अर्चना एक्सप्रेस

राजेंद्रनगर से जम्मू तवी के बीच संचालित होने वाली अर्चना एक्सप्रेस नौ सिंतबर से 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इस अवधि में राजेंद्रनगर-जम्मूतवी प्रत्येक मंगलवार व शनिवार तो जम्मूतंवी-राजेद्रनगर बुधवार व रविवार को संचालन नहीं होगा। अप/डाउन हावड़ा-बीकानेर व हावड़ा-लालकुआं दो से 14 अक्तूबर तक अपने निर्धारित दिन संचालित नहीं होगी। अप/डाउन बनारस-लखनऊ इंटरसिटी तीन से छह अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस-देहरादून एक से छह अक्तूबर तक तो देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस दो से सात अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। बनारस-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक से छह अक्तूबर तो दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ दो से सात अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। बनारस- आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस एक व पांच अक्तूबर तो आंनद बिहार-बनारस गरीब रथ दो व छह अक्तूबर को निरस्त रहेगी। मालदा टाउन से दिल्ली के बीच संचालित मालदा टाउन एक्सप्रेस 10 सितंबर से 14 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
-

परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी ये ट्रेनें

हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल 31 सितंबर को प्रतापगढ़-अमेठी के बजाए सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ होते हुए अमृतसर संचालित होगी। अप/डाउन पुरी-दिल्ली नीलाचल एक्सप्रेस 12 सिंतबर से 15 अक्तूबर तक कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। अप/डाउन अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 19 सितंबर से 14 अक्तूबर तक अमेठी-प्रतापगढ़ के बजाय गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते संचालित होगी। अप/डाउन आगरा-कोलकत्ता एक्सप्रेस भी 21 सितंबर से 14 अक्तूबर तक अपने निर्धारित लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ के बजाए कानपुर-प्रयागराज-पं दीन दयाल जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस भी सात से 15 अक्तूबर तक प्रतापगढ़ के बजाय सुल्तानपुर के रास्ते संचालित होगी।

--

लखनऊ से संचालित होगी मरुधर

लखनऊ से संचालित मरुधर एक्सप्रेस 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक अपने निर्धारित दिन सिर्फ लखनऊ तक आएगी, और यहीं से लौट जाएगी। मरुधर एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को लखनऊ से ट्रेन पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। बनारस-मुबई के बीच संचालित समर स्पेशल ट्रेन भी चार व छह अक्तूबर को सिर्फ प्रतापगढ़ तक संचालित होगी।


-

प्रतापगढ़ और वाराणसी रेलवे स्टेशन पर कार्य पूरा करने के लिए ब्लॉक स्वीकृत किया गया है। ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। आदेश पहले जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

- रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed