{"_id":"6133b2c58ebc3e38a0718d6b","slug":"nine-miscreants-riding-on-three-bikes-robbed-85-thousand-by-beating-the-businessman-pratapgarh-news-ald3149964142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासूपुर में तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने व्यापारी की पिटाई कर 85 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासूपुर में तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने व्यापारी की पिटाई कर 85 हजार लूटे
Nine miscreants riding on three bikes robbed 85 thousand by beating the businessman
Link Copied
सगरासुंदरपुर। लालगंज कोतवाली के बासूपुर गांव के पास तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने लोहा व्यापारी की पिटाई कर 85 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन
लालगंज के बासूपुर निवासी जीतलाल विश्वकर्मा की सगरासुंदरपुर बाजार में सरिया की दुकान है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तीन बाइक से आए नौ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पिटाई कर जेब में रहे 85 हजार रुपये लूटकर छह बदमाश सगरा जबकि तीन बासूपुर की ओर भाग निकले। लालगंज सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।