फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nilanchal Express reached the junction nine hours late

Pratapgarh News: जनता निरस्त, नौ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची नीलांचल एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Nilanchal Express reached the junction nine hours late
धूप खिलने के बाद भी ट्रेनें समय की पटरी पर नहीं लौट सकीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। जनता एक्सप्रेस निरस्त होने और नीलांचल एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आने के कारण 27 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी।
विज्ञापन

देहरादून से वाराणसी और वाराणसी से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। इससे पंजाबमेल में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। वहीं पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस नौ घंटे तो पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन

लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पीआरएल पैसेंजर दो घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाबमेल एक घंटा और भोपाल से मां बेल्हादेवी जंक्शन आने वाली भोपाल एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रहीं। इन ट्रेनों के लेटलतीफी से 27 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि ट्रेनें किन कारण से लेट हो रही हैं इसकी जानकारी नहीं है। जंक्शन पर जैसे ही आती है तत्काल कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन को रवाना कर दिया जाता है। यहां से ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed