{"_id":"59f375d74f1c1b86698b7ebc","slug":"nikay-election-date-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ इंतजार, अब हम चुनेंगे नगर की नई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हुआ इंतजार, अब हम चुनेंगे नगर की नई सरकार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकाल खत्म होने के बाद काफी दिनों बाद आखिरकार निकाय चुनाव की तिथियों का शुक्रवार शाम एलान कर दिया गया। जिले की एकमात्र नगर पालिका व 8 नगर पंचायतों के लिए 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसमें 150437 मतदाता 9 चेयरपर्सन और 124 सभासदों का निर्वाचन करेंगे। चुनाव के लिए 29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट के अलावा तहसील सभागार में दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव तिथियों के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद एक्शन में आए प्रशासन ने शाम को आननफानन में शहर से होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर आदि हटवा दिए। उधर भ्ाावी प्रत्याशियों के खेमे में भी अचानक गहमागहमी तेज हो गई है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए कवायद तेज कर दी है। जिले के दिग्गज नेताओं के दरों पर भी बृहस्पतिवार को ही भीड़ देखी गई। उधर राजनीतिक दलों की ओर से अभी तक चुप्पी साधे रहने की वजह से प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं में भी उत्सुकता बढ़ गई है।
शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की। जिले का चुनाव पहले चरण में 22 नवंबर को होगा। एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों का चुनाव कराने के लिए 29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामाकन पत्रों की जांच 7 नवंबर, उम्मीदवारी की वापसी 9 नवंबर, चुनाव चिह्न आवंटन 10 नवंबर को होगा।इसी तरह बात करें नगर पालिका परिषद बेल्हा, नगर पंचायत कुंडा, मानिकपुर, सिटी, अंतू, लालगंज, कटरामेदनीगंज, रानीगंज व पट्टी की तो 124 सभासदों के अलावा नौ चेयरमैन के लिए होने वाले चुनाव के लिए इस बार कुल 150437 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए जिले में कुल 85 मतदान केंद्र और 171 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतगणना एक दिसंबर को राजकीय इंटर कालेज और सभी तहसीलों में होगी। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही बृहस्पतिवार को ही दावेदारों की भागदौड़ तेज हो गई। खुद को उम्मीदवार बताने वाले कई दावेदार दिग्गज नेताओं की चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंचे।
चेयरमैन से लेकर वार्डों के आरक्षण में नहीं हुआ रद्दोबदल
निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिला प्रशासन ने निदेशालय पत्र भेजा था। कुछ वार्डो में आरक्षण में बदलाव की संभावनाएं भी जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जो आरक्षण जिला प्रशासन ने भेजा था, उसे मंजूरी देते हुए आरक्षण को सही बताया गया। इसे लेकर कई दिनों से चल रही अफवाहों पर विराम लग गया।