फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

अनुदेशकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा पकड़ा

Sat, 21 Mar 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
अनुदेशक की नौकरी हथियाने के लिए आवेदन करने के बाद अंक पत्रों में छेड़छाड़ कर मेरिट बढ़ाने का मामला पकड़ा गया है। विभाग ने ऐसे सात अभ्यर्थियों को चिह्नित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को कौशल विकास की शिक्षा देने के लिए अनुदेशकों की तैनाती की जा रही है। विभाग में खाली पड़े 157 पदों के लिए 18 से 20 मार्च के बीच बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग हुई। विभिन्न वर्ग में हुई काउंसिलिंग में कुल 70 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन


काउंसिलिंग समाप्त होते ही विभाग ने अभिलेखों का मिलान करने में जुट गया है। इधर विभाग के  सत्यापन में 70 अभ्यर्थियों में सात अभ्यर्थी ऐसे मिले हैं जिनका आनलाइन आवेदन और काउंसिलिंग के समय विभाग में जमा हुए अभिलेखों में काफी अंतर है। दो अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने आनलाइन आवेदन करने के बाद अंकपत्र में छेड़छाड़ कर मेरिट बढ़ा दी है जबकि पांच लोगों के मूल अभिलेखों में अंक कम हैं, जबकि आवेदन में अधिक अंक दिखाए गए हैं।
विज्ञापन



तीन दिन की काउंसिलिंग में अभी भी आधे से अधिक सीटें खाली हैं। ऐसे में विभाग का मानना है कि जल्द ही मेरिट डाउन कर दूसरी काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि फर्जीवाड़े की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दी गई है, अधिकारियों के निर्देश पर अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed