फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

सपा नेता की होर्डिंग को लेकर बसपा के तेवर तल्ख

Sat, 21 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
news
सत्ता के नशे में चूर सपा का एक नेता महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी अतिक्रमण से बाज नहीं आया। उसने अपने नाम की तस्वीर सहित बड़ी सी प्रचार होर्डिंग लगा महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक तरफ ढंक दिया। होर्डिंग लगने से महापुरुषों की प्रतिमाएं सामने से आने वालों को नहीं दिख रहीं। सपा नेता की इस करतूत पर बसपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


अंबेडकर चौराहे पर बाबा अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। मूर्ति के चारों ओर लोहे की रेलिंग बनाई गई है। रेलिंग में बांध कर सपा नेता ने अपनी होर्डिंग लगवा दी है। इस पर उस नेता का नाम मोबाइल नंबर सहित उसकी फोटो भी छपी है। होर्डिंग पर सबसे ऊपर कुछ बड़े नेताओं की भी तस्वीर स्पष्ट दिख रही है। इतना ही नहीं ट्रेजरी चौराहे पर प्रतापगढ़ के मालवीय के नाम से विख्यात मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की प्रतिमा को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। विकास भवन रोड की तरफ भी उसने अपनी यह होर्डिंग लगा दी है। सपा नेता अमित सिंह ने कहा कि यदि किसी को तकलीफ है तो होर्डिंग वहां से वह हटवा लेंगे। उनका कहना है कि होर्डिंग लगाने का काम जिन्हें सौंपा गया था उसने गलती से वहां लगा दी है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद गौतम ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करना देश के हर व्यक्ति व पार्टी का धर्म है। बाबा भीमराव अंबेडकर और पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की प्रतिमा पर बसपा अतिक्रमण नहीं होने देगी। बसपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा को रेछ कर अपनी होर्डिंग लगाना उस नेता और सपा की विचारधारा को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed