फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

हाईवे निर्माण ने ध्वस्त की यातायात व्यवस्था

Tue, 24 Feb 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
news
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे निर्माण के चलते शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। छोटे और बड़े वाहनों के चलते लगने वाले जाम से लोग कराह उठे। जाम हटाने के लिए चौकी के पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। हाईवे निर्माण कार्य मंगलवार को भंगवा चुंगी चौराहा पहुंचा। कुछ ही देर में चौराहे पर वाहनों का जमघट लगाने लगा। चूंकि  एक ही रूट पर दोनों ओर से वाहन आने-जाने लगे। ऐसे में कचहरी से लेकर चौक और जोगापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर ऐसा जाम लगा कि चौराहे पर मौजूद यातायात विभाग के होमगार्डों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


 वे वाहनों को रोकने की कोशिश करते लेकिन कोई सुनने को राजी नहीं था। नतीजा कुछ ही देर में वाहनों का लंबा काफिला चौराहे के चारों ओर लग गया। इससे बस, मैजिक समेत दूसरे वाहनों में सवार लोग हलाकान हो गए। यह देख भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम ने पुलिसकर्मियों के साथ यातायात की कमान संभाली। करीब पंद्रह मिनट पसीना बहाने के बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सकी। इसके बावजूद चौक से लेकर बाबागंज और सदर चौराहे तक वाहनों के जाम से राहगीरों को मशक्कत करनी पड़ी। सदर बाजार से वाहनों को भेजने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद वहां से लगातार वाहन आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed