फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Newborn's skin is sensitive, take care responsibly, programs towards Amar Ujala and Johnson's Baby

विशेषज्ञ बोले : नवजात की त्वचा संवेदनशील, जिम्मेदारी से रखें ध्यान, अमर उजाला व जॉनसंस बेबी की ओर कार्यक्रम

Fri, 31 May 2024 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2024 01:29 PM IST
सार

अमर उजाला के सहयोग व जॉनसन्स बेबी की ओर से बेस्ट पहले पल से कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नवजात को नाजुक फूल बताते हुए उनकी विशेष देखभाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विज्ञापन
Newborn's skin is sensitive, take care responsibly, programs towards Amar Ujala and Johnson's Baby
अमर उजाला और जॉनसंन्स बेबी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित की गईं आशा बहुएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माता-पिता बनना ही खुशियों के साथ ही अपने साथ कुछ जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। बच्चे की पहली किलकारी, उसे गोद में उठाना, उसके नाजुक अंगों को पकड़ना...इन सबका एहसास ही अलग होता है। छोटे बच्चों को थोड़ा एक्स्ट्रा देखरेख की जरूरत होती है। क्योंकि उनकी स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। इस उद्देश्य से तुलसी सदन हादीहाल में शिशुओं के उचित देखभाल को लेकर आशा बहू को जागरुक किया गया।

विज्ञापन

Newborn's skin is sensitive, take care responsibly, programs towards Amar Ujala and Johnson's Baby
जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी देतीं विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला के सहयोग व जॉनसन्स बेबी की ओर से बेस्ट पहले पल से कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नवजात को नाजुक फूल बताते हुए उनकी विशेष देखभाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महिला डॉ. पारूल सक्सेना ने कहा कि शिशु की त्वचा किसी वयस्क व्यक्ति की त्वचा की तुलना में 30 प्रतिशत तक पतली होती है, उनकी त्वचा की संरक्षक लेयर पूरी तरह से विकसित नहीं हुई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Newborn's skin is sensitive, take care responsibly, programs towards Amar Ujala and Johnson's Baby
अमर उजाला और जॉनसंस बेबी के कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

इसी वजह से शिशु की त्वचा दोगुनी तेजी से रूखी होती है। शिशु की त्वचा का पीएच भी बदलता रहता है जिससे सूखापन और जलन होने का खतरा होता है। शिशु की त्वचा की नाजुक प्रकृति को देखते हुए इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) ने नवजात शिशुओं और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण बाल और त्वचा की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Newborn's skin is sensitive, take care responsibly, programs towards Amar Ujala and Johnson's Baby
जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेतीं आशा कार्यकत्री। - फोटो : अमर उजाला।

जॉनसन्स बेबी कंपनी के प्रतिनिधि विमुक्ति त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे फूल जैसे होते हैं। इस लिए जॉनसन्स बेबी कंपनी ने बच्चों की फूल सी त्वचा को ध्यान में रखते हुए तेल, साबुन, क्रीम, आदि उत्पाद बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सरसो का तेल या फिर जैतून के तेलो से मालिश नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डिंपल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आशा प्रत्येक मां और शिशु को सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। इस दौरान आशाओं को जॉनसन्स बेबी किट भी वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed