फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   New plateform will be constructed with escalator at Pratapgarh model station.

प्रतापगढ़ मॉडल स्टेशन पर एस्केलेटर के साथ नए प्लेटफार्म का होगा निर्माण 

Sun, 19 May 2019 01:14 AM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
New plateform will be constructed with escalator at Pratapgarh model station.
ट्रेनों को आधे रास्ते किया निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
मॉडल स्टेशन प्रतापगढ़ का विकास शुरू हो गया है। प्रयागराज जंक्शन की तरह यहां भी दो-दो प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी है। अभी तक महज एक ही मुख्य द्वार है। मगर अब एक नंबर प्लेटफार्म की ओर जहां पुराना प्रवेश द्वार होगा वहीं दूसरा पूर्वी सहोदरपुर की ओर पांच नंबर प्लेटफार्म के बाद तैयार किया जाएगा। इससे पूर्वी सहोदरपुर, भंगवा, अचलपुर, महुआर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ स्टेशन के विकास की प्रक्रिया रेल बोर्ड के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। मॉडल स्टेशन के रूप में चयनित प्रतापगढ़ को सुविधाओं से चाक-चौबंद करने की तैयारी है। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का जहां संचालन शुरू कर दिया गया  है, वहीं प्लेटफार्म पर टाइल्स लगवाने के साथ यात्रियों के बैठने के लिए स्टील कुर्सी और छाया के लिए टीनशेड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चार और पांच नंबर दो नए प्लेटफार्म के साथ ही वाशिंग लाइन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इन सुविधाओं  के साथ ही स्केलेटर लगाए जाने की प्रक्रिया भी लगभग शुरू होने जा रही है। रेलवे अफसरों की मानें तो चार और पांच नंबर प्लेटफार्म बनने के बाद स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित पूर्वी सहोदरपुर की ओर एक और प्रवेशद्वार का निर्माण कराया जाएगा। प्रवेशद्वार के निर्माण हो जाने पर पूर्वी सहोदरपुर, भंगवा, अचलपुर, महुआर सहित अन्य इलाके के लोगों को काफी सहूलियत होगी। वहीं ग्रामीण इलाकों के क्षेत्र रखहा, रानीगंज, पट्टी, बीरापुर, जामताली, दिलीपपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों के लोग भी इसी प्रवेश द्वार का इस्तेमाल करेंगे। 
विज्ञापन



मॉडल स्टेशन पर एक और प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया था। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद चार और पांच नंबर प्लेटफार्म का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद प्रवेश द्वार बनवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, डीआरएम, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed