फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Netaji true son of the country were

देश के सच्चे सपूत थे सुभाषचंद्र बोस

Sat, 24 Jan 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jan 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Netaji true son of the country were
प्रतापगढ़। जिले के शिक्षण संस्थाओं एव विभिन्न संगठनों द्वारा सुभाषचंद्र बोस की 117वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। शहर के चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा सुभाषचंद्र बोस के साथ वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद की झांकी विद्यालय से निकाली गई। इस दौरान तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और भारत माता की जयघोष से शहर गुंजायमान रहा। इसी क्रम में इंसान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी इंसान के नेतृत्व में कार्यकताओं ने जयंती मनाया। कार्यक्रम में कहा गया कि सुभाषचंद्र बोस देश के सच्चे सपूत थे। उन्हीं के आदर्शो पर चलकर भारत का निर्माण होना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चौक घंटाघर पर नेताजी की प्रतिमा रखकर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इस दौरान डा. अखिलेश पांडेय, देवेश पांडेय, रोहित सौरभ, रंजीत, इंद्रमणि, हरिहर दत्त, मनोज पांडेय, नीरज, राजेश आदि मौजूद रहे। डाल्फिन इंटर कालेज छीटपुर में जयंती के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान अनिल त्रिपाठी, दीप्ति पांडेय, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, बब्बन मिश्र आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई। इस अवसर पर श्याम किशोर शुक्ल, मो. इसहाक, रोहित शुक्ला, कपिल द्विवेदी, श्यामनरायण तिवारी, जमुना पांडेय, देवीशंकर पांडेय, इरफान अली आदि रहे। इसी तरह राजा दिनेश सिंह कन्या इंटरमीडिएट कालेज एवं संगम पब्लिक स्कूल में जयंती मनायी गई। साथ ही भारत स्वाभिमान एवं वरूण गांधी यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया।
विज्ञापन


बीपीएड् छात्र-छात्राओं की बैठक कंपनी गार्डेन में शुक्रवार को हुई। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की लेटलतीफी से नाराज छात्रों ने कहा कि अनुदेशक भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जनवरी है। अभी तक उन लोगों का परीक्षा परिणाम नहीं आ सका। कहा गया कि जल्द परिणाम घोषित न किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इस दौरान देवेश सिंह, आकांक्षा श्रीवास्तव, अनुज प्रताप सिंह, अजय विक्रम सिंह, मनीष शुक्ल, विपिन श्रीवास्तव, कुलभूषण शुक्ल, रविप्रकाश सिंह, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद गाजीपुर के कनरोला थाना क्षेत्र के दिनापुर  निवासी कृष्ण औतार (45) कंधई थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार की सुबह बाइक से पुलिस लाइन आ रहे थे। थाने से कुछ दूर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। एंबुलेंस से दरोगा को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने कृष्ण औतार की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इसी तरह नगर कोतवाली के  पूरे मुस्तफा गांव निवासी छोटेलाल (40) सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed