{"_id":"5ee91689288b776eab2d8725","slug":"neither-face-cover-nor-social-distance-people-are-unaware-of-the-fear-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न चेहरे पर फेस कवर न सामाजिक दूरी, कोरोना के खौफ से बेखबर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न चेहरे पर फेस कवर न सामाजिक दूरी, कोरोना के खौफ से बेखबर हैं लोग
Wed, 17 Jun 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
शहर के लोग कोरोना के खौफ से पूरी तरह बेखबर हैं। चेहरे पर न तो फेस कवर लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जिले में जिस प्रकार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और लोग लापरवाही बरत रहे हैं इससे आने वाले दिनों में और गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है, मगर जिले के लोग संक्रमण रोकने के लिए जरा भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
मंगलवार को शहर के पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, फल मंडी में उमडने वाली भीड़ के चेहरे पर न तो फेस कवर था और न ही लोग सामाजिक दूरी बनाने का प्रयास कर रहे थे।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
भीड़ के बीच में जल्दी खरीदारी करने के चक्कर में दूसरों को भी असुरक्षित कर रहे हैं।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर दिनभर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है। पुलिसकर्मी देखने के बाद भी कोई पहल नहीं करते हैं। बैंकों में रुपये लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बैंक के अंदर तो पांच से अधिक ग्राहकों को नहीं जाने दिया जाता है, मगर बाहर लंबी लाइन लगी रहती है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।