फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Neither dengue ward was made nor the facility of investigation increased

32 लाख आबादी, दो जगह ही डेंगू की एलाइजा जांच

Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Neither dengue ward was made nor the facility of investigation increased
Neither dengue ward was made nor the facility of investigation increased
32 लाख आबादी वाले जिले में डेंगू की जांच की मुकम्मल व्यस्था नहीं है। सिर्फ राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय को छोड़ जिले में डेंगू की जांच की सुविधा नहीं हैं। और तो और अभी तक डेंगू वार्ड भी नहीं बनाया गया है। ऐसे में डेंगू मरीजों को बाहरी जिलों में इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

हर साल बारिश के मौसम में डेंगू के मरीज मिलने लगते हैं। लेकिन स्वास्थ्य महकमा इसे लेकर अभी तैयार नहीं है। न तो जांच की सुविधाएं बढ़ाईं गईं है और न ही अब तक वार्ड बनकर तैयार हो सका है। 32 लाख की आबादी वाले जिले में सिर्फ डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में ही डेंगू एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है। जबकि, 26 सीएचसी पर डेंगू के रैपिड जांच की सुविधा भी नहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं कुंडा सीएचसी में जांच की सुविधा है भी तो मरीजों को जांच किट खुद ही बाहर से खरीदकर लानी पड़ती है। ऐसे में विभाग की लापरवाही डेंगू मरीजों पर भारी पड़ सकती है। प्राचार्य डॉ. आर्यदेश दीपक ने बताया कि एलाइजा जांच की सुविधा सिर्फ राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो तरीके से होती है डेंगू की जांच
क डेंगू की जांच दो तरह से होती है। पहला, रैपिड और दूसरा एलाइजा से। यदि रैपिड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि होती है तो इसके बाद एलाइजा की जांच की जाती है। एलाइजा की रिपोर्ट तय करती है कि मरीज को डेंगू है या नहीं।

प्रताप बहादुर अस्पताल में बीस बेड का डेंगू वार्ड बनाने की तैयारी है। चूंकि, अभी बरसात शुरू हुई है जिसके कारण डेंगू का खतरा कम है। जल्द ही डेंगू वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed