फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Neighbor accused of hiding body after killing child

पड़ोसी पर बालक की हत्या कर शव छिपाने का आरोप

Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of hiding body after killing child
मासूम बालक की मौत के मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए पड़ोसी पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के उड़ी की डीह निवासी अनुराग पटेल (6) शुक्रवार की शाम गायब हो गया था। शनिवार की सुबह उसका शव झुरमुट में मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बालक की पानी में डूबने से मौत हुई है। हथेली झुलसने के कारण करंट लगने की भी चर्चा होती रही। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम कर दिया। मृतक के पिता अनुराग ने तहरीर दी कि पड़ोसी आलोक अपने खेत की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान पंपिगसेट के करंट की चपेट में आने से अनुराग की मौत हो गई। बाद में आलोक, उसके पिता राम सिंह, माता गुड्डी देवी के खिलाफ बालक की हत्या कर शव छिपाने के लिए पानी में डुबाने का आरोप लगाया। आलोक व राम सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मानधाता ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज थाने के चौकीदार को ट्रक ने रौंदा, मौत
रानीगंज थाने के चौकीदार को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ कमासिन निवासी रामकिशन सरोज (55) रानीगंज थाने का चौकीदार था। शनिवार की रात वह साइकिल से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला।
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सवैया के करीब बेकाबू ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। उसके ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चौकीदार को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। एसआरएन प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रंजिश के चलते मां-बेटी को पीटा
रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीट दिया। घायलों को सीएचसी लाया गया। अंतू थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर स्वामी का पुरवा निवासी रीता देवी व दुबरी प्रजापति के बीच जमीन को लेकर विवाद है। शनिवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। शौच से घर लौट रही रीता की बेटी सविता को पड़ोसी पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर रीता दौड़ी तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। जेठवारा के रामपुर खजूर पुतईपुर निवासी रेखा देवी पांडेय (46) पत्नी शिवदानी पांडेय रविवार को घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहीं थी। अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर परिजन दौड़े। प्लग निकालकर उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed