फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Neelanchal Express general coach injured

Pratapgarh News: नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Neelanchal Express general coach injured
नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठी एक महिला यात्री से युवक ने मोबाइल नंबर मांग लिया। अन्य यात्रियों ने उसे धर दबोचा। चलती ट्रेन में युवक की पिटाई शुरू कर दी। मां बेल्हादेवी जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही मारपीट करने वाले आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

वाराणसी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठकर एक महिला यात्रा कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो इसी कोच में एक युवक भी बैठा था। मां बेल्हादेवी जंक्शन के करीब ट्रेन पहुंचने वाली थी कि युवक ने महिला यात्री से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। महिला यात्री ने विरोध करते हुए युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसी बीच अन्य यात्रियों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। ट्रेन मां बेल्हादेवी जंक्शन पर पहुंच गई। इसके बाद भी मारपीट होती रही। सूचना पर आरपीएफ पहुंची। पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले लोग भाग निकले। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक शमीम से बात की गई तो उन्होंने कहाकि ट्रेन में मारपीट जैसी घटना को लेकर कुछ यात्री आपस में बात कर रहे थे। किसी प्रकार की शिकायत किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed