फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NCERT: Changes made in the syllabus of many subjects

एनसीईआरटी : कई विषयों के पाठ्यक्रम में किया बदलाव

Fri, 07 Apr 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
NCERT: Changes made in the syllabus of many subjects
एनसीईआरटी ने पिछले सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव का एलान किया था, जो नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू किया गया है। इसके तहत कई विषयों के पाठ्यक्रम से कई पाठ हटा दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नई पुस्तकें कोरोना काल में लागू नहीं हो सकी थीं। लेकिन पाठ्यक्रम में बदलाव की जानकारी 2022 में ही दी गई थी। नए शैक्षणिक सत्र में नया पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। हिंदी, गणित, विज्ञान, लेखाशास्त्र आदि विषयों के पाठ्यक्रम में कमी की गई है।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 12 तक की सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में कुछ-कुछ बदलाव हुुआ। डीआईओएस डॉ. ओपी राय के अनुसार एनसीईआरटी के तहत पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 की गणित से संबंध एवं फलन, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन, सारणिक, समाकलन, अवकलन, त्रिविमीय ज्यामिति, प्रायिकता, रैखिक प्रोग्रामन अध्याय से कुछ भाग हटा दिए हैं। कक्षा 11 की गणित से समुच्चय, त्रिकोणमितीय फलन, रैखिक असमिकाएं, द्विपद प्रमेय, सरल रेखाएं, शंकु परिच्छेद, गणितीय विवेचन, सांख्यिकी आदि पाठ के कुछ अंश हटाए हैं।
कक्षा 12 में जीव विज्ञान से जीवों का हनन, पर्यावरण के मुद्दे और खाद्य उत्पादन में वृद्घि की कार्यनीति का पूरा अध्याय हटा दिया गया है। इसके अलावा जीवन और समष्टियां, परितंत्र और पर्यावरण के मुद्दे के कुछ अंश हटाए गए हैं। कक्षा 11 से जीव जगत, वनस्पति जगत, जैव अणु के कुछ भाग हटाए हैं। पौधों में परिवहन, खनिज पोषण, पाचन एवं अवशोषण का पूरा अध्याय हटा दिया गया है।
कक्षा 12 के रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम से ठोस अवस्था, पृष्ठ रसायन, तत्वों के निष्कर्षण, पी ब्लॉक के तत्व, बहुलक, दैनिक जीवन में रसायन का पूरा अध्याय हटा दिया गया है। कक्षा 11 से द्रव्य की अवस्थाएं, हाइड्रोजन, एस-ब्लॉक तत्व, पर्यावरणीय रसायन का पूरा पाठ ही हटाया गया है।

कक्षा 12 में वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र, स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता, विद्युत धारा, गतिमान आवेश और चुंबकत्व, चुंबकत्व एवं द्रव्य, प्रत्यावर्ती धारा, वैद्युत चुंबकीय प्रेरण, किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र, तरंग प्रकाशिकी, परमाणु, नाभिक पाठ से कुछ भाग हटाए हैं। कक्षा 11 से भौतिक जगत अध्याय हटा दिया है। वहीं मात्रक और मापन, सरल रेखा में गति, समतल में गति, गति के नियम, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, कणों के निकाय तथा घूर्णी गति, गुरूत्वाकर्षण से कुछ अंश हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed