फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nayab Nazir murder case Pratapgarh: Tehsildar Lalganj expressed ignorance of the incident during police interrogation

नायब नाजिर हत्याकांड : होती रही डंडों से पिटाई, लालगंज तहसीलदार की नहीं खुली नींद

Wed, 13 Apr 2022 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 08:42 PM IST
सार

लालगंज तहसील के आवासीय परिसर में 30 मार्च को नायब नाजिर सुनील शर्मा की एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम व उनके तीन करीबियों ने जमकर पीटा। पिटाई से घायल सुनील शर्मा ने एसडीएम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, मगर मुकदमा दर्ज करने के बाद टालमटोल किया जाता रहा।

विज्ञापन
Nayab Nazir murder case Pratapgarh: Tehsildar Lalganj expressed ignorance of the incident during police interrogation
प्रतापगढ़ : नायब नाजिर सुनील शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

लालगंज के नायब नाजिर सुनील शर्मा को बेरहमी से डंडों से पीटा जाता रहा। वह मदद के लिए गुहार लगाते रहे, मगर चंद कदम पर रहे लालगंज तहसीलदार की नींद तक नहीं खुली। पुलिस की पूछताछ में तहसीलदार ने घटना से अनभिज्ञता जताई। अब पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का बयान दर्ज करने की तैयारी चल रही है। वहीं, निलंबित फरार एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम की गिरफ्तारी करने से बच रही है।

विज्ञापन



लालगंज तहसील के आवासीय परिसर में 30 मार्च को नायब नाजिर सुनील शर्मा की एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम व उनके तीन करीबियों ने जमकर पीटा। पिटाई से घायल सुनील शर्मा ने एसडीएम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, मगर मुकदमा दर्ज करने के बाद टालमटोल किया जाता रहा। पिटाई से घायल सुनील शर्मा की दो अप्रैल की रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

Nayab Nazir murder case Pratapgarh: Tehsildar Lalganj expressed ignorance of the incident during police interrogation
प्रतापगढ़ : एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव। - फोटो : प्रतापगढ़

एसडीएम की लोकेशन की जा रही ट्रेस

मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम लगा दिया। जानकारी के बाद पहुंचे डीएम डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर लालगंज पुलिस ने मृतक सुनील के बेटे सुधीर की तहरीर पर एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील शर्मा की हत्या के आरोप में फरार एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम के निलंबन के बाद से पुलिस चुप्पी साधे हुई है।


केवल एसडीएम की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। कभी उसकी लोकेशन कौशांबी व फतेहपुर की सीमा पर मिल रही है तो कभी सुलतानपुर। पैतृक घर पर उसका आना-जाना नहीं हो रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बजाय अभी साक्ष्यों के संकलन पर जोर दे रही है। बुधवार को नायब नाजिर की हत्या के मामले में घटनास्थल के करीब रहने वाले लालगंज तहसीलदार जावेद अहमद से पुलिस ने पूछताछ की।


सूत्रों के अनुुसार, तहसीलदार ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह अपने आवास में सो रहे थे। जबकि उनके आवास के सामने तक नायब नाजिर को घसीटकर पीटा जाता रहा। अब लालगंज पुलिस सुनील शर्मा का पोस्टमार्टम करने वाले दोनों चिकित्सकों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed