{"_id":"5e7269938ebc3e78b27cbfd8","slug":"navodaya-vidyalaya-closed-for-may-25-pratapgarh-news-ald271341568","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मई तक के लिए बंद हुआ नवोदय विद्यालय, अब जून में होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मई तक के लिए बंद हुआ नवोदय विद्यालय, अब जून में होगी पढ़ाई
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय 25 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। 26 मई से स्कूल खुलेगा और इस वर्ष जून माह में पढ़ाई होगी। केंद्रीय विद्यालय के अफसरों ने छुट्टी का समय बदल दिया है, इस वर्ष गर्मी की छुट्टी पहले कर दी गई है।
सूबे में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर में गर्मी की छुट्टी का समय बदल दिया गया है। अभी तक 20 मई से 30 जून तक गर्मी का अवकाश रहता था, मगर इस वर्ष 26 मई से पूरे जून बच्चों की पढ़ाई होगी।
विद्यालय प्रशासन का मानना है कि कोरोना के संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए इस वर्ष गर्मी की छुट्टी पहले कर दी गई है। तापमान बढ़ने पर कोरोना के वायरस खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में स्कूल खोलकर बच्चों की पढ़ाई होगी। इधर, बुधवार को अवकाश होते ही सभी बच्चे, शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय से घर के लिए रवाना हो गए।