{"_id":"68963d2fab37e550dc0e116e","slug":"national-service-scheme-camp-started-in-kripalu-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-145296-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कृपालु महाविद्यालय में शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कृपालु महाविद्यालय में शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
विज्ञापन
कस्बा स्थित कृपालु महिला महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाई की सामान्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने जगतगुरु कृपालु जी महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्वयंसेवी छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण स्वच्छता, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर किया। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. रेखा शुक्ला ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी थर्ड सेमेस्टर की खुशी मिश्रा एवं साक्षी विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर रेखा श्रीवास्तव, रेखा मिश्रा, डॉ दुर्गावती शर्मा, वंदना साहू, शालिनी पांडेय, अनुष्का पांडेय और ईशा मौर्या समेत शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।