फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nape police station Sangramgarh beaten by CHC incharge

सीएचसी प्रभारी की पिटाई पर नपे थानाध्यक्ष संग्रामगढ़

Wed, 29 Jul 2020 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nape police station Sangramgarh beaten by CHC incharge
बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की पिटाई करने व लाखों की लूट को हजारों में बताने वाले थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ वीरेंद्र मिश्र को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। वहीं लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सिटी व दीवान को लाइन हाजिर किया।
विज्ञापन

संग्रागगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी निवासी डा. सुशील कुमार सरोज ने थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र समेत पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं मंगलवार को इलाके में टाइनी शाखा संचालक से लाखों की लूट को थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र हजारों में बताने लगे। जांच के बाद सच्चाई सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। उनके स्थान नवाबगंज थानाध्यक्ष आशुतोष
विज्ञापन

त्रिपाठी को भेजा है।
वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह को नवाबगंज भेजा गया है। एसपी ने गत दिनों कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल परिसर में गोकशी के मामले को लेकर लापरवाही बरतने वाले सिटी चौकी प्रभारी श्यामसुंदर गिरि व दीवान को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने तीन हजार रुपये व मोबाइल लूटा
नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी सौरभ सिंह मंगलवार की रात चिलबिला बाजार गया था। वहां से कुछ सामान खरीदारी करने के बाद घर लौट रहा था। जहां उसे बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही स्वाट टीम भी मौके पर पहुंची। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व सीओ सिटी अभय पांडेय भी पहुंचकर छानबीन की। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

जेठ समेत तीन को भेजा जेल
दहेज की मांग पूरा न होने पर विवाहिता की हत्या में पुलिस ने जेठ समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया। गत दिनों पूरे गोपाली निवासी वृत्तिका मिश्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जेठ विनीत कुमार, सास गोमती देवी पति आलोक कुमार व ससुर अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने विनीत, गोमती व अनिल को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed