फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Naib Subedar's body reached home wrapped in tricolor, crowd gathered to pay last respects

Pratapgarh News: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Tue, 22 Aug 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 22 Aug 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
Naib Subedar's body reached home wrapped in tricolor, crowd gathered to pay last respects
सदर क्षेत्र के बहलोलपुर में सेना के जवान लालजी यादव को श्रद्धांजलि देते जिला​​धिकारी प्रकाशचंद्
बहलोलपुर में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, विश्वनाथगंज विधायक व जिलाधिकारी ने भी दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

प्रयागराज की सीमा से लेकर बहलोलपुर तक गूंजा, जब तक सूरज चांद रहेगा, लालजी तेरा नाम रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। जम्मू कश्मीर के लेह में ड्यूटी के दौरान नायब सूबेदार लालजी यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम तिरंगे में लिपटा उनके बहलोलपुर आवास पर पहुंचा। लालजी का हृदयघात से रविवार को लेह में निधन हो गया था। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखे नम थीं। अंतिम यात्रा में पूरे रास्ते जब तक सूरज चांद रहेगा, लालजी तेरा नाम रहेगा, गूंजता रहा।
बहलोलपुर निवासी लालजी 1997 में सेना में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में इंफेन्ट्री कोर-16 मैकनाइज्ड में नायब सूबेदार पद पर तैनाती थी। उनके पिता साधुराम यादव व प्रभा का निधन हो चुका है। रविवार की रात लेह में ड्यूटी के दौरान ह्दयगति रुकने से उनका निधन हो गया था। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

सेना के अधिकारी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर लेकर प्रयागराज पहुंचे। सेना के वाहन से शव लेकर सैनिक बहलोलपुर रवाना हुए। जिले की सीमा पर सैकड़ों की संख्या में युवा बाइक व कार लेकर खड़े थे। जैसे ही सैनिक को लेकर आ रहा वाहन नजर आया। युवाओं के गगनभेदी नारों से इलाका गुंजायमान हो गया। 30 किमी सफर तय करने में सवा घंटे का समय लग गया। सैनिक का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पत्नी अनीता बेसुध हो गईं। रिश्तेदार उन्हें संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर उदयभान सिंह, दिनेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामसिंह, दिनेश सिंह, मनीष पाल, पारसनाथ, सुनील यादव , चेयरमैन जकी खान समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके उपरांत गांव में ही बलिदानी का पार्थिव शरीर लेकर आए सैनिकों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। सलामी के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे शिवम ने मुखाग्नि दी।
------
देश की रक्षा के लिए बेटे शिवम व सत्यम भी कर रहे तैयारी
लालजी यादव की तरह उनके दोनों बेटे शिवम व सत्यम भी देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती होने का जज्बा लिए हैं। दोनों भाई अपने पिता से फोन पर भर्ती होने का टिप्स भी लेते थे। पिता के बलिदान पर दोनों भाई विचलित नहीं हैं बल्कि उनके इरादे और मजबूत हुए हैं।
-------
पांच सूत्रीय मांग पत्र सीएम को डीएम को दिया
सैनिक लालजी की पत्नी अनीता यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जिसमे परिवार के एक सदस्य को नौकरी, जीवन यापन के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गुहार लगाई। साथ ही सरकारी जमीन का पट्टा, सैनिक के नाम से शहीद स्थल का निर्माण, परिवार के नाम से पेट्रोल पंप का लाइसेंस और शिला फलकम स्थापित कराने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि शासन प्रशासन उनके परिवार के साथ है। हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

सदर क्षेत्र के बहलोलपुर में सेना के जवान लालजी यादव को श्रद्धांजलि देते जिलाधिकारी प्रकाशचंद्

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed