{"_id":"66b557973b03a9e54d087c25","slug":"nag-panchami-today-devotees-will-flock-to-shiva-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-122316-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नागपंचमी आज, जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नागपंचमी आज, जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु
Fri, 09 Aug 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
नागपंचमी पर शुक्रवार को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने कांवड़ियों का हुजूम उमड़ेगा। बृहस्पतिवार को गंगा घाटों से जलभरने के लिए कांवड़ियों का जत्था हुआ रवाना। डीजे की धुन पर नाचते कांवड़िया प्रयागराज संगम, मानिकपुर व बाबा बैजनाथ के लिए निकले।
शुक्रवार भोर से लालगंज के घुइसरनाथ धाम, पट्टी के बाबा बेलखरनाथ धाम, कुंडा के हौदेश्वर नाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह के भयहरण नाथ धाम और मोहनगंज के बाबा बालुकेश्वर नाथ धाम में कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हर-हर, बम-बम के जयकारे लगाते कांवड़िये जल लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान किया।
सावन मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। सुबह चार बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही बेलपत्र, दूध व शहर से भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष रूप से शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
नागपंचमी पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस और प्रशासन शिवालयों में अलर्ट रहेगा। मंदिर परिसर के भीतर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर की निगरानी की जाएगी।