{"_id":"63dc8907fedaa86acf7b8e58","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-47463-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान
Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना पर चुप्पी साधे हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना भवानीगंज बाजार निवासी अशर्फीलाल बाजार में परचून की दुकान लगाकर परिवार का गुजर बसर करता है। उसकी पत्नी की काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार की शाम अशर्फीलाल दुकान पर बैठा था। उसका बेटा भी दुकान पर ही था।
घर में उसकी बेटी सुहानी निर्मल (16) अकेले थी। इस बीच अचानक सुहानी ने आंगन में रखे बांस के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन भीतर गए तो दंग रह गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतका कक्षा 11 की छात्रा थी। थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। परिजन भी वजह नहीं बता पा रहे हैं।