फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder prisoner's health deteriorated, died during treatment in hospital

हत्यारोपी बंदी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 10 Oct 2021 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Murder prisoner's health deteriorated, died during treatment in hospital
10158514.jpg
प्रतापगढ़। पेट दर्द व सांस लेने में हो रही दिक्कत को देखते हुए जेल में निरुद्ध हत्यारोपी बंदी को शनिवार की शाम मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मेडिकल कालेज पहुंच गए।जेठवारा थाना क्षेत्र के भगीरथपुर डांडी निवासी रमाशंकर (45) 2015 से हत्या के मामले में कारागार में निरुद्ध था। उसकी तीन दिनों से तबियत खराब चल रही थी। पेट में दर्द व सांस लेने में तकलीफ के चलते उसका जेल अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मगर हालत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसकी हालत और बिगड़ने लगी। यह देख जेल प्रशासन ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार चल रहा था। करीब आठ बजे रमाशंकर की सांसें थम गई। खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते मेडिकल कालेज पहुंच गए। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि हत्या के मामले में निरुद्घ रमाशंकर ओझा की तबियत खराब होने पर जेल अस्पताल में उपचार चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के बाद डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed