फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder of a middle-aged man with a sharp weapon

धारदार हथियार से मारकर अधेड़ की हत्या

Sun, 14 Mar 2021 12:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Murder of a middle-aged man with a sharp weapon
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव में अधेड़ की हत्या के बाद पहुंचे सीओ लालगंज। - फोटो : PRATAPGARH
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव में नहर के किनारे धारदार हथियार से प्रहार कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव के पास से निकली नहर की तरफ शनिवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें एक अधेड़ का रक्तरंजित शव दिखा। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर नवाबगंज पुलिस भी पहुंची। मृतक की पहचान रामबहाल सरोज (50) निवासी भददिव पूरेगमेलन का पुरवा थाना संग्रामगढ़ के रूप में हुई। पिता बृजलाल सरोज ने बताया कि रामबहाल शुक्रवार दोपहर बाद घर से साइकिल लेकर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबहाल का एक बेटा व एक बेटी है। लाकडाउन से पहले वह दिल्ली रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बृजलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव में अधेड़ का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव में अधेड़ का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed