फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder case against five including businessman husband

व्यापारी पति समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Sat, 02 Jul 2022 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Murder case against five including businessman husband
विवाहिता की संदिग्ध दशा में हुई मौत के मामले में व्यापारी पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली के घुइसरनाथ रोड निवासी हार्डवेयर व्यापारी गणेश प्रसाद जायसवाल की पत्नी बबिता (33) की संदिग्ध दशा में 28 जून को मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबने से मौत की बात सामने आई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच में जुट गई। मृतका के चाचा प्रयागराज के होलागढ़ दहियांवा निवासी कुंवरचंद्र जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कहा है कि उसकी भतीजी बबिता की शादी लालगंज के शिव प्रसाद के पुत्र गणेश प्रसाद जायसवाल के साथ दस वर्ष पूर्व हुई थी। बबिता के माता व पिता की मौत हो जाने के बाद उसने किसी तरह दान दहेज का इंतजाम करके शादी किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बबिता को प्रताड़ित करने लगे। घटना के दिन आरोपियों ने बबिता को मारापीटा और फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी के आदेश पर लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति गणेश प्रसाद जायसवाल, देवर महेश जायसवाल व शुभम जायसवाल, ननद आरती तथा देवर महेश की पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed