{"_id":"624dd0fd29f7c872e574c199","slug":"munnabhai-caught-in-high-school-english-paper-pratapgarh-news-ald3303581191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में पकड़ा गया मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में पकड़ा गया मुन्नाभाई
विज्ञापन
जीजीआईसी से हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
हाईकुंडा के आरपीडी इंटर कॉलेज मुगलपुर आजाद नगर में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने पूछताछ शुरू की तो वह जवाब नहीं दे पाया। प्रवेशपत्र की जांच करने पर उसकी पोल खुल गई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी व इंटर की व्यावसायिक विषय की परीक्षा थी। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 51842 परीक्षार्थी व इंटर व्यावसायिक विषय के पेपर में 632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे शुरू हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान कुंडा तहसील क्षेत्र के आरपीडी इंटर कॉलेज मुगलपुर में केंद्र व्यवस्थापक तलाशी ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे कुलदीप यादव को पकड़ लिया।
केंद्र व्यवस्थापक हरिकेश कुमार द्विवेदी ने आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा तो वह घबरा गया। उसने अपना नाम कुलदीप यादव बताया। जांच के दौरान पता चला कि डीएन सिंह इंटर कॉलेज पडवासी कुंडा के छात्र रवि सिंह की जगह पर वह परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के पेपर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए युवक के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने कार्रवाई की है। दूसरी पाली की परीक्षा में कोई शिकायत नहीं मिली है।
दोनों पालियों की परीक्षाओं में 6257 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
हाईस्कूल व इंटर की दोनों पालियों की परीक्षाओं में कुल 6257 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सबसे ज्यादा हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 6192 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर व्यावसायिक विषय की परीक्षा में 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर कंप्यूटर विषय का पेपर था, इसमें कुल 554 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में कुल 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।