फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Munmun trolley collided with Janata Express, accident averted

प्रतापगढ़ : जनता एक्सप्रेस से टकराई मुनमुन ट्राली के उड़े परखच्चे, टला हादसा

Sat, 05 Nov 2022 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 01:11 AM IST
सार

पीडब्लूआई  के कर्मचारी शनिवार को रेल मंत्री के आगमन के मद्देनजर रेलवे लाइन के अनुरक्षण कार्य में व्यस्त थे। उसी समय जनता एक्सप्रेस आ गई। कर्मचारी ट्राली को ट्रैक से हटाना भूल गए।

विज्ञापन
Munmun trolley collided with Janata Express, accident averted
जनता एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को ट्रैक पर खड़ी मुनमुन ट्राली से टकरा गई। जिससे ट्राली के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से पीडब्लूआई के दोषी कर्मचारी भाग निकले। घटना मां बाराही देवी धाम और गौरा रेलवे स्टेशन के बीच की है। 
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीडब्लूआई  के कर्मचारी शनिवार को रेल मंत्री के आगमन के मद्देनजर रेलवे लाइन के अनुरक्षण कार्य में व्यस्त थे। उसी समय जनता एक्सप्रेस आ गई। कर्मचारी ट्राली को ट्रैक से हटाना भूल गए। ट्रेन देखकर जब तक वे ट्राली हटाते, तब तक देर हो चुकी थी। करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन



हादसे के बाद जनता एक्सप्रेस के ड्राइवर ने फ़ौरन ट्रेन रोक दी फिर इंजन को चेक किया। उसके बाद स्टेशन पर उतरकर एसएस वीपी सिंह से इसकी लिखित शिकायत भी की। इस घटना में कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। उनकी इस लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने सूझबूझ का परिचय न दिया होता तो न जानें कितने निर्दोष यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, घटना में लिप्त कर्मचारियों को बचाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इस मामले में कोई भी अधिकारी बोल नहीं रहा है। सब पर्दा डालने में जुट गए हैं। एसएस वीपी सिंह के अनुसार जनता एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर वीके गुप्ता ने इंजन से मुनमुन ट्राली के टकराने की जानकारी देते हुए लिखित मेमो दिया है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।



रेलमंत्री के रूट का पता नहीं, तैयारी में जुटे अधिकारी
रेल मंत्री वाराणसी से लौटते हुए किस रूट से वापस जाएंगे। इसकी अभी कोई सूचना नहीं आई है। मगर शुक्रवार को रेल अधिकारी रेलमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारी में जुटे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed