फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Municipal workers who arrived to remove encroachment in the vegetable market returned bereft

सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिकाकर्मी बैरंग लौटे

Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal workers who arrived to remove encroachment in the vegetable market returned bereft
पल्टन बाजार सब्जीमंडी खाली कराने पहुंचा पालिका का जेसीबी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शनिवार को शहर की पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों को बैरंग लौटना पड़ा। लामबंद व्यापारी कार्रवाई का विरोध करते रहे। यह देख नगर पालिका के जिम्मेदारों को पीछे हटना पड़ा। अतिरक्ति एसडीएम ने सभी को सोमवार तक मामला बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शहर की पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर हो चुकीं दुकानों को हटाने के लिए करीब सालभर से नगर पालिका प्रयास कर रही है। पालिका उस स्थान पर अपना दावा कर रही है, जबकि व्यापारी दुकानों को पूर्व में आवंटित करने व टैक्स बराबर जमा करने की बात कह रहे हैं। कुछ दिन पहले अनिल प्रताप सिंह ने भी उस जमीन पर अपना दावा करते हुए पालिका को नोटिस भेजा था।
विज्ञापन

पालिका की कार्रवाई का विरोध सभासद विनय सिंह भोला, कांग्रेस नेता संतोष तिवारी समेत व्यापारी कर रहे हैं। शनिवार दोपहर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। कुछ देर में पुलिस बल भी पहुंच गया। इस बात की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जमा हो गए। व्यापारी पालिका की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि पालिका शहर की पटरियों के अलावा सड़क तक हुए अतिक्रमण को हटवाने के बजाय केवल सब्जी मंडी पर ही अपनी निगाह गड़ा रखी है। हंगामे की खबर पर अतिरिक्त एसडीएम व सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

पल्टन बाजार सब्जीमंडी खाली कराने पहुंचे नगरपालिका ईओ को घेरे सभासद व व्यापारी। संवाद

पल्टन बाजार सब्जीमंडी खाली कराने पहुंचे नगरपालिका ईओ को घेरे सभासद व व्यापारी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed