फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MPs took aim at Harivansa

सांसद हरिवंश पर साधा निशाना

Fri, 03 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
MPs took aim at Harivansa
प्रतापगढ़। चिलबिला फ्लाई ओवर, भुपियामऊ से पालीटेक्निक तक सड़क और नाले का निर्माण यूपीए सरकार की देन है। ये कार्य राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और पूर्व सांसद रत्ना सिंह के प्रयास का परिणाम है। वर्तमान सांसद यदि कोई केंद्रीय योजना लाए हैं या सांसद निधि से विकास कार्य कराए हैं तो वह श्वेत पत्र जारी कर जनता को बताएं।
विज्ञापन


आमरण अनशन से उठने के बाद शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने वर्तमान सांसद पर हमला बोल दिया। कांग्रेस संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि 11 माह बीत जाने के बाद भी जिले में विकास कार्य नहीं हुआ। चिलबिला ब्रिज, सड़क का कार्य तक बंद करवा दिया गया। कहा कि जिले के दो मंत्री सरकार में हैं विधायक भी पार्टी के हैं। इसके बावजूद यहां का विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इनका दावा है कि चिलबिला ओवरब्रिज, सड़क और नाले का निर्माण की धनराशि पूर्व सांसद रत्ना सिंह के कार्यकाल में ही अवमुक्त हो चुकी थी। वर्तमान सांसद कुंवर हरिवंश सिंह उसका श्रेय ले रहे हैं। कहा यदि जनमानस की समस्याओं की अनदेखी कर ओवरब्रिज एवं सड़क का निर्माण रोका गया तो यूथ कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। महासचिव पं.श्याम किशोर शुक्ल ने कहा कि उपाध्यक्ष नीरज तिवारी के संघर्ष का परिणाम है कि पुल और सड़क का निर्माण फिर से शुरू हो गया है। वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष सूरज त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, संतोष दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed