फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MP's allegation, everything is well planned, Pramod attacked me on the challenge of MLA Mona

सांसद का आरोप, सब सुनियोजित, विधायक मोना के ललकारने पर मेरे ऊपर हमलावर हुए प्रमोद

Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
MP's allegation, everything is well planned, Pramod attacked me on the challenge of MLA Mona
कांग्रेस विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा। - फोटो : PRATAPGARH
सांगीपुर विकासखंड में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में हुए बवाल के मामले में सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, उनकी विधायक पुत्री आराधना मिश्रा मोना और समर्थकों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि विधायक मोना के ललकारने पर मंच पर मौजूद प्रमोद तिवारी उन पर हमलावर हो गए। इसके बाद उनके समर्थकों को पीटना शुरू कर दिया। ईंट-पत्थरों के साथ ही डंडों से भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उधर, प्रमोद तिवारी ने सांसद के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

सांगीपुर ब्लॉक सभागार में हुए बवाल के बाद देर शाम सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, उनकी बेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रभारी एसपी को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि गरीब कल्याण मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए वह दोपहर करीब दो बजे सांगीपुर ब्लॉक पहुंचे। वहां पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना पहले से मौजूद थीं। उनके पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। मंच पर पहुंचकर मैं लोगों का अभिवादन करने की अपील कर रहा था कि तभी विधायक मोना के ललकारने पर प्रमोद तिवारी मेरे ऊपर हमलावर हो गए। सांगीपुर थानाध्यक्ष ने बीचबचाव किया तो वह मेरे समर्थकों को पीटने लगे। उनके समर्थक मुझ पर टूट पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह खींचकर मुझे बाहर निकाला।
इसके बाद प्रमोद और मोना के पचास-साठ समर्थकों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर हमला बोल दिया। हमारे समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मी किसी तरह मुझे लेकर वहां से भागे। तब जाकर मेरी जान बची। प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना का इस तरह अपने विरोधियों पर हमला करने का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। कांग्रेसियों की गुंडई के कारण मैं सांगीपुर थाने नहीं जा सका। मुझे जान बचाकर लालगंज थाने आना पड़ा।
आरोप मनगढ़ंत, किसके दबाव में लगा रहे यह सांसद ही जानें : प्रमोद
कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सभागार में मेरी और विधायक मोना की मौजूदगी में सांसद के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। सांसद सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरक्षित निकल गए। वे किसके दबाव में इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, ये वे ही जानें। जिला प्रशासन और पुलिस जिस स्तर पर चाहें कमेटी बनाकर जांच करा लें। सच्चाई सामने आ जाएगी। सांसद के सभी आरोप गलत हैं।

सांसद के साथ आए लोगों ने किया बवाल : मोना
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना का कहना है कि कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता के पहुंचने के बाद मैंने मंच पर बुलाकर उन्हें अपनी कुुर्सी पर बैठाया। मैं और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहले से कार्यक्रम में मौजूद थे। सांसद के साथ आए समर्थकों में कुछ उपद्रवीतत्व भी शामिल थे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम के संचालक का माइक छीन लिया। नीचे बैठे लोग नारेबाजी करने लगे। मैं और पूर्व राज्यसभा सांसद जब तक कार्यक्रम में रहे तब तक सांसद के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ।

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी।

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी।- फोटो : PRATAPGARH

 प्रतापगढ़ के सांगीपुर में मारपीट के दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता के कपड़े फट गए। संवाद

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में मारपीट के दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता के कपड़े फट गए। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed