फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MP Pramod met the supporters

Pratapgarh News: कार्यकर्ताओं से मिले सांसद प्रमोद

Mon, 14 Aug 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
MP Pramod met the supporters
लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त दौरे पर कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की। लालगंज कैंप कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मणिपुर पर राहुल गांधी के संसद में सच्चाई बयां करने से भाजपा अब और हताश हो गई है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर विधायक आराधना मिश्रा मोना से मिलने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ज्ञापन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ लालगंज तथा रामपुर संग्रामगढ़ एवं सांगीपुर इकाई के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने लालगंज अध्यक्ष संतोष मिश्र, रामपुर इकाई अध्यक्ष राजेश पांडेय व सांगीपुर इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाॅक प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed