{"_id":"64f6216055e9454bc5046926","slug":"mothers-examination-will-know-the-childs-condition-pratapgarh-news-c-3-1-ald1030-213572-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मां की जांच से पता चलेगा बच्चे का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मां की जांच से पता चलेगा बच्चे का हाल
विज्ञापन
मां की जांच से पता चलेगा बच्चे का हाल
कलर डॉप्लर मशीन सुनाएगी गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। महिला अस्पताल के ओपीडी में अब गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन जांचने की सुविधा होगी। इसके लिए कलर डॉप्लर (अल्ट्रासाउंड मशीन) लगाई जाएगी। मां की जांच करके विशेषज्ञ बच्चे की धड़कन सहित अन्य जानकारी जुटाकर इलाज कर सकेंगे।
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन की जांच के लिए कलर डॉप्लर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही मशीन मिलने की उम्मीद है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के गले में नाल, पानी की स्थित और उसकी धड़कन का चिकित्सक पता लगाएंगे। कहा कि डेढ़ से दो माह के भीतर यह सुविधा शुरू हो जाएगी।