{"_id":"63f911b80e97ce238c09a1a4","slug":"mother-son-died-after-being-hit-by-an-uncontrollable-tractor-pratapgarh-news-c-3-1-64574-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत
Sat, 25 Feb 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीओ सिराथू के दफ्तर के समीप शुक्रवार दोपहर गंगा की रेत लादकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। घटना में बाइक चला रहा महिला का नंदोई और साथ बैठी बेटी बाल-बाल बची। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी जीतेंद्र कुमार दिवाकर की ससुराल फतेहपुर जिले के टेकारी गांव में है। बृहस्पतिवार को ससुराल में पत्नी के भतीजी की शादी थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जीतेंद्र की पत्नी सुनीता (24) अपने बेटे कार्तिक (2) व बेटी दिव्यांशी के साथ गई थी।
शुक्रवार को सुनीता अपने नंदोई सैनी कोतवाली के साढ़ो गांव निवासी बालचंद्र के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। बाइक पर उसके बच्चे भी थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह लोग सीओ सिराथू के दफ्तर के समीप पहुंचे तभी कड़ा की तरफ से गंगा की रेत लादकर सिराथू की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में सुनीता व उसकी गोद में रहा कार्तिक पहिए के नीचे आ गए। घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बालचंद्र व दिव्यांशी छिटककर दूर जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामला सीओ सिराथू के ऑफिस व सैनी कोतवाली के समीप होने के कारण पुलिस भी तत्काल मौके पर आ गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में लिया। मामले में मृतका के ससुर राम प्रकाश दिवाकर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।