फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother of four children, taking widow pension, married her brother-in-law in a mass marriage

Pratapgarh News: विधवा पेंशन ले रही चार बच्चों की मां ने सामूहिक विवाह में देवर से रचाई शादी

Sat, 09 Dec 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mother of four children, taking widow pension, married her brother-in-law in a mass marriage
पति की मौत के बाद विधवा पेंशन ले रही चार बच्चों की मां ने अनुदान का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में देवर के साथ शादी रचा ली। शिकायत के बाद मामला प्रकाश में आया तो ब्लॉक कर्मचारी परेशान हो गए हैं। एडीओ समाज कल्याण ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




शिवगढ़ विकास खंड के सराय जमुनी गांव निवासिनी रेखा देवी के चार बच्चे हैं। मार्च 2022 में उसके पति संतोष कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद वह विधवा पेंशन भी लेने लगी। आरोप है कि 17 फरवरी 2023 को ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने देवर संजय कुमार के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह में उसे अनुदान की राशि और विदाई के समय दस हजार रुपये का सामान भी मिला।
विज्ञापन

गांव के ही राज मंगल एसडीएम से इस मामले की शिकायत करते हुए बताया कि महिला ने देवर से शादी कर अनुदान राशि के साथ सामान लिया था। इसके बाद भी वह विधवा पेंशन का लाभ ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण कृष्णमूर्ति ने बताया कि विधवा की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हो सकती है, उसके चाहे जितने बच्चे हो। जहां तक की विधवा पेंशन लेने की बात है, मेरी जानकारी में नहीं है, जल्द ही जांच कराकर पेंशन के रकम की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed